*नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी*
*नवपदस्थ कलेक्टर क्षीरसागर ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण*
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2024/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय एवं संयुक्त कार्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर क्षीरसागर ने अपर कलेक्टर एवं कलेक्टोरेट स्टाफ कक्ष, जिला कोषालय कार्यालय, नजूल शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, एसडीएम कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, जिला विपणन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जनसम्पर्क कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् उन्होंने संयुक्त कार्यालय में स्थित क्रेडा कार्यालय, आधुनिक अभिलेखागार, जिला अंत्यवसायी कार्यालय, पोस्ट ऑफिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला योजना सांख्यिकी, पंजीयन कार्यालय, जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय, व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, नगर निवेश एवं श्रम विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी ली और कार्यालयीन दस्तावेजों को व्यवस्थित एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ नियमित रूप से कार्यालय में अपनी उपस्थिति दें और आम नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समय-सीमा में कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168862
Total views : 8196657