नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों पार्षदों को जीत की दी बधाई, कहा- विकास कार्यों से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी- नगर पालिका लोरमी में भारतीय जनता पार्टी का जीत से शंखनाद हुआ है। यहां पार्टी के दो पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर उप-मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दोनों पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध जीत की खुशी में पार्षदों ने श्री साव का मुंह मीठा कराया और वार्ड के विकास अपनी प्रतिबद्धता जताई।

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, यह जीत सरकार के 13 महीने के विकास कार्यों पर मुहर है। अन्य निकायों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है। लगातार हमारे कार्यकर्ताओं की जीत की खबरें आ रही है।

गौरतलब है कि, नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी धारणी देवी एवं वार्ड क्र. 17 से भीखम शिवशंकर यादवनिर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, इस जीत से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अध्यक्ष एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों को जिताने राष्ट्रवादी साथीगण भाजपा के विकासात्मक सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हम पूरी ताकत से लड़कर लोरमी सहित सभी निकायों एवं पंचायतों में विराट जीत दर्ज करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment