नक्सली हिंसा में पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि स्वीकृत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
मो 6263448923

4 वाहन मालिकों को 13 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर 16 जनवरी 2024- राज्य शासन की नक्सली पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों की सुरक्षा एवं पुर्नवास कार्ययोजना के तहत कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा जिला पुर्नवास समिति की अनुशंसा पर नक्सली हिंसा में पीड़ित व्यक्ति की संपत्ति को आंशिक या पूर्ण रूप से क्षति होने पर दी जाने वाली सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत श्री ब्रज मोहन शर्मा पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 2436 एवं जेसीबी वाहन क्रमांक एमपी 04 डीबी 2215, श्री मुकेश चौधरी पीकअप वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 2014, की स्टोन इन्फा प्राइवेट लि. जैतालूर रोड बीजापुर एवं श्री विजय पोयाम हाईवा टिप्पर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 2445 उक्त वाहनों को नक्सलियों द्वारा आग लगाकर क्षति किया गया। वाहन मालिक को 2 लाख रूपए सहायता राशि स्वीकृत। वाहन मालिकों को कुल 13 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment