दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट नहीं लिखना TI को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद. दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट नहीं लिखना टीआई को महंगा पड़ गया. पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी ने तत्काल कोमाखान थाना प्रभारी को नलंबित कर दिया है. इधर अधिकारी पर कार्रवाई की खबर मिलते ही आनन-फानन में FIR दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म की पीड़िता FIR दर्ज कराने के लिए कोमाखान थाना पहुंची थी. उसने कांग्रेस नेता उत्तम राणा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, मगर उसे काफी देर बिठाने के बावजूद FIR नहीं लिखी गई. पीड़िता ने इसकी शिकायत टीआई शैलेन्द्र नाग से की, मगर उन्होंने भी पीड़िता को चलता कर दिया.

एसपी से मिलकर लगाई गुहार

पीड़ित युवती ने FIR दर्ज नहीं होने पर सीधे एसपी आशुतोष सिंह से मुलाकात की और कोमाखान थाने के टीआई के खिलाफ शिकायत करते हुए उसकी FIR दर्ज करने की मांग की. इस शिकायत पर SP काफी नाराज हुए और उन्होंने अपने अधीनस्थों को तत्काल टीआई के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया. टीआई द्वारा FIR दर्ज नहीं करने की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से टीआई शैलेंद्र नाग को सस्पेंड कर दिया.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment