लोकेशन दुर्ग
वीना दुबे
,,

दुर्ग नगर निगम की बजट बैठक गुरुवार को काफी हंगामेदार रही महापौर धीरज बाकलीवाल ने शोर शराबे के बीच अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया और बजट भाषण पढ़कर आगामी शहर विकास के कार्यों से सदन को अवगत कराया महापौर द्वारा 10 लाख 55000 के लाभ का बजट पेश किया गया
इस दौरान सत्ता पक्ष बजट का स्वागत करता रहा महापौर ने बजट को शहर के विकास का बजट बताया जबकि विपक्ष द्वारा बजट को आंकड़ों का माया जाल बताया गया महापौर द्वारा बजट पेश करने के बाद बजट पर चर्चा होती रही स्वर्गीय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित बजट बैठक सभापति राजेश यादव की अनुमति से प्रारंभ हुई सबसे पहले प्रश्न काल की प्रक्रिया पूरी
की गई प्रश्नों के जवाब में संबंधित विभाग के एम आई सी प्रभारी द्वारा जवाब दिया गया सवाल जवाब के बीच दोनों पक्षों में बहस का दौर भी जारी रहा अंत में सर्वसम्मति बनी लोक निर्माण प्रभारी अब्दुल गनी द्वारा निगम की आय बढ़ाने विकास शुल्क की राशि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया
लेकिन प्रस्ताव का विरोध विपक्ष ने किया जिससे प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई बजट बैठक में विधायक गजेंद्र यादव भी शामिल हुए फिलहाल एक तरफ जहां पक्ष ने बजट को लाभकारी और शहर विकास के लिए उचित बताया तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने बजट पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महापौर शहर की समस्याओं से परिचित नहीं है उन्हें एक बार जागने की जरूरत है
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8173149
Total views : 8202438