दुर्ग के ग्राम खुरसूल में अज्ञात युवक का मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग

दुर्ग – दुर्ग के ग्राम खुरसूल में बांध के पास एक सुनसान घर के सेप्टिक टैंक में आज एक अज्ञात शव मिलने से छेत्र में हड़कंप मच गया. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मृतक युवक कौन है, और कहां का है। इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्राम खुरसूल के बांधा के पास भिलाई निवासी केदार कुमार पत्रों जिनका 2.5 एकड़ खेत है ,जिसपर स्टोर रूम के उपयोग के लिए बनाए 2 मंजिला घर के सेप्टिक टैंक पर युवतियों को एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना नगपुरा चौकी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष लग रही है,, शव को मरचुरी में रख रखा गया है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा,,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment