दिव्यांग, वरिष्ठजन एवं तृतीय लिंग मतदाताओं का किया गया सम्मान स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

 

6263448923

 

बीजापुर 03 अप्रैल 2024- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर जिले में व्यापक रूप से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जारी है।

जरखान ब्यूरो चीफ बीजापुर

इसी क्रम में आज जिला पंचायत में दिव्यांग, वरिष्ठजन एवं तृतीय लिंग के मतदाताओं को शॉल श्रीफल एवं तिलक लगाकर सम्मान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा स्वीप के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार द्वारा किया कार्यक्रम में 100 से अधिक मतदातागण शामिल हुऐ थे जिसमें जिले के 06 तृतीय लिंग के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक जागरूकता अभियान में भाग लेते हुऐ मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। सभी मतदाताओं ने एक स्वर स्लोगन बोलते हुए कहा कि “दिव्यांगों ने ठाना है वोट देने जाना है” “साथी कोई छूट न जाए मत देने में आगे आए” कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों एवं वरिष्ठजनों के सहयोग हेतु आवश्यक सुविधाएं जैसे रैम्प, व्हील चेयर, इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं वालिंटियर्स द्वारा 80 वर्ष से ऊपर वृद्धजन एवं दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदाय किया जाए। टोल फ्री नम्बर 1950 डायल करके निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था हेतु मांग की जा सकती है। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने और शतप्रतिशत मतदान हेतु आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुरूप हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसी वोटर को असुविधा न हो। सभी सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके वही 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्याग जनों को डाकमत पत्र 12 डी के तहत उनके घर पहुंच मतदान की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए 06 मतदान दलों का गठन किया गया है। इस दौरान उप संचालक समाज कल्याण विभाग श्री कमलेश्वर पटेल ने दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं तृतीय लिंग के मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment