नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
तेंदुए ने सोती हुई महिला को बनाया अपना शिकार, मौत से गुस्साए ग्रामीण

कांकेर जिले के ग्राम चनार में 09 तारीख दिन रविवार को एक तेंदुए ने सो रही 75 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
कांकेर। नरहरपुर वनक्षेत्र के चनार गाँव में एक तेंदुए ने घर में सो रही महिला को अपना शिकार बना लिया. तेंदुए के हमले के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है.
जानकारी के मुताबिक रविवार को तेंदुए ने महिला के गर्दन पर हमला किया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
आए दिन होती है इस तरह की घटनाएं
यहां पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग में इस बात की जानकारी दी है, लेकिन किसी ने भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई और इसी लापरवाही के चलते सोती हुई महिला मौत की नींद सो गई.
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन यहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के रिहायशी इलाके में विचरण करने के बारे में ग्रामीणों ने वन विभाग को पहले ही सूचना दी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. पहले भी यह तेंदुए कई मवेशियों का शिकार कर चुका है और अब उसने ग्रामीणों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है.,,000




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169690
Total views : 8197738