डेरा डालने वाले व फेरी कर समान बेचने वालों से रहें सावधान- चित्रा वर्मा सीएसपी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

ताला लगा देखकर सूने मकानों में करते है चोरी

 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर*

 

दीपक मित्तल रायपुर

दल्लीराजहरा, मार्च महीने के होली पर्व के बाद अब शादी- विवाह का सीजन आ गया है शादी- विवाह के अवसर पर बच कर सचेत होकर रहना आवश्यक है नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने बताया कि डेरा डालने वाले व फेरी कर समान बेचने वालों से रहें सावधान, ताला लगा देखकर सूने मकानों में करते है चोरी, लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है जिसका पूरा पालन भी करना है,

अप्रैल मई-जून शादी विवाह का महीना होता है वही मनरेगा का कार्य भी लगातार जारी रहता है ऐसी स्थिति में सूने घर में ताला लगा दिये जाने से फेरी करने वाले लोग चोरी कर सकते हैं नगर पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा ने आम जनों से अपील किया कि घर को सूना ना रखें कहीं बाहर जाना हो तो स्थानीय पुलिस को सूचना दें और हो सके तो सीसी कैमरे अवश्य लगाए ताकि चोरियां कम हो सके उन्होंने बताया कि गाव -गॉव में में घूम कर फेरी करके समान बेचने वाले , ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो के आसपास डेरा डालकर सामान बेचने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है

कपड़ा,साड़ी ,रजाई ,गद्दे ,बर्तन ,चांवल इलेक्ट्रॉनिक समान चुडिया, जेवर सफाई के नाम से ,फेरी वाले बाबा बनकर, घर घर जाकर ताला लगा देखकर सुने मकानों की रेकी ताक झाक इन गिरोह के सदस्यों द्वारा की जाती है ,रात होते ही सुने मकानों को निशाना बनाया जाता है, चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। रेकी करने वाली टीम दिन में आकर आपके मकान की रेकी करते है ,रात में दूसरी टीम आकर चोरी करती है ,उसी प्रकार गाव/शहर के आस पास डेरा डाल कर लोग गाव की दिन में रेकी कर चोरी की घटना करते है।।

ग्राम से दूर स्थित अलग थलग मकानों को बनाते है निशाना

 

अगर मकान गाँव से दूर स्थित है ,तो घर से बाहर जाते समय बड़ी रकम या ज्वेलरी का सामान घर मे छोड़ कर न जावे ! सुने मकान को चोर टारगेट कर सकते है ।

अजनबी फेरी वालो की सूचना थाने में दे

कोई भी अजनबी फेरी वाला /डेरा आपके क्षेत्र में दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने की दिया जाना चाहिए ,इन संदेही ,अजनबियों को थाने भेजकर मुसाफिरी दर्ज कराया जाना चाहिए। किरायेदार की जानकारी दल्ली राजहरा थाने में अवश्य देवें,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment