टोल प्लाजा कर्मी की कार सवार युवकों ने कर दी पिटाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

टोल प्लाजा कर्मी की कार सवार युवकों ने कर दी पिटाई

 

मस्तूरी। मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री निवासी प्रमोद कुमार धीरज पाराघाट टोल प्लाजा में काम करते हैं। गुरुवार की शाम प्रमोद लेन नंबर पांच पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अकलतरा की ओर से एक कार आकर रुकी। कार सवार युवकों ने कर्मचारी से देरी का कारण पूछा, जिस पर प्रमोद ने फास्टटैग में हो रही तकनीकी देरी की जानकारी दी। यह सुनते ही कार सवार युवक भड़क उठे और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने प्रमोद की पिटाई कर दी।

 

मारपीट की घटना को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर रोका। इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में हो गई। मारपीट के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। घायल कर्मचारी प्रमोद ने मस्तूरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

याचिकाकर्ताओं को मिली राहत

 

बिजली कंपनी से सेवानिवृत हुए दो कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि एक महीने के भीतर दोनों याचिकाकर्ताओं को सेवानिवृत्ति देयक और अर्जित अवकाश की राशि का भुगतान किया जाए।

 

रमाकांत लोधी और अर्जुन लाल ने अधिवक्ता अनिल तावड़कर के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि वे नगर पंचायत पिथौरा, जिला महासमुंद में विद्युत लाइनमेन और सफाई कामगार के पद से 2020-2021 में सेवानिवृत हुए थे। लेकिन उन्हें अभी तक सेवानिवृत्ति अर्जित अवकाश और अन्य देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कलेक्टर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बार-बार प्रतिवेदन देने के बावजूद भी राशि का भुगतान नहीं हुआ। मामले की सुनवाई जस्टिस

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment