ज्वेलरी शॉप में ‘चड्डी गैंग’ ने बोला धावा: नकदी समेत 10 लाख के जेवरात किए पार, वारदात का CCTV फुटेज आया सामने

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कुछ चोर एक ज्वेलरी दूकान से लाखों के जेवर समेत नकदी ले उड़े थे. इस बीच वारदात का सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर अर्ध नग्न हालत में दिख रहे है. आशंका जताई गई है की चोर ‘चड्डी गैंग’ के हो सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, कमल विहार गेट-1 स्थित प्रभुचंदा ज्वेलर्स के संचालक कमल बघेल की दुकान में चोरी हुई है. पीड़ित दूकान संचालक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की सुबह उन्हें मकान मालिक ने दुकान के शटर का ताला टूटे होने के साथ शटर ऊपर उठे होने की जानकारी दी. जब कमल बघेल ने दुकान के भीतर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए, कैश काउंटर, डिसप्ले और बाक्स में रखे 10 लाख से ज्यादा कीमत के जेवर के साथ करीब 20 हजार रूपये नकदी गायब मिला. चोर दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर अपने साथ ले गए, लेकिन फुटेज सेव हो गया था.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment