कोंडागांव जिले में मंगलवार रात साइबर पुलिस ने ओडिशा के जुआ खिलाने वाले खुड़खुड़ी गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन दिनों फरसगांव थाना इलाके में मेला चल रहा है, जहां ओडिशा का खुड़खुड़ी गैंग भी पहुंचा हुआ है। गैंग गांव के लोगों को जुआ खिला रहा था।

इसे लेकर साइबर पुलिस प्रभारी शशिधरन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। साइबर पुलिस ने 29 हजार रुपए के साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 2 बोलेरो, 2 मोटरसाइकिल, स्टिकर वाला तीन फड़ भी बरामद किया है।

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग ओडिशा के रहने वाले हैं, जिन्होंने बोलेरो में जुआ खिलाने का सामान रखा हुआ था। सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171812
Total views : 8200579