जिसे जनता चुनती है वह संसद में जाता है और जिसे भगवान चुनते हैं वह भगवान कि कथा में आता है… पंडित धीरेंद्र शास्त्री.
गोदरी पारा के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित हनुमंत कथा हुई संपन्न.

चिरमिरी–साधु बनना उतना ही कठिन है जितना खजूर के पेड़ पर चढ़ना, यदि ऊपर चढ़ गए तो रस मिलेगा कहीं गिरे तो चकनाचूर वाली कहावत का चरितार्थ कर गए राम कथा के माध्यम से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चिरमिरी गोदरी पारा के लाल बहादुर स्टेडियम की पावन धरती पर एक दिवसीय हनुमंत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की परिभाषा समझा गए |
आयोजन में निर्धारित समय से विलंब पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को हिंदू एवं सनातन का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि चिरमिरी छत्तीसगढ़ का एक सुंदर शहर है जहां की प्रकृति संस्कृति तथा सनातन से भरपूर है छत्तीसगढ़ को हमारी आत्मा क्यों कहा जाता है क्योंकि यहां राम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ में अनेकों क्षेत्र यह दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ राम का है छत्तीसगढ़ हनुमान का है तथा छत्तीसगढ़ सनातन धर्म का है

हनुमान जी की चर्चा करते हुए कहां की छोटी सी सूई दर्द को महसूस कर देती है इस प्रकार थोड़ी सी कथा मन को साफ कर देती है भगवान की कथा में वही आ पता है जिसे भगवान बुलाते हैं जिसे जनता चुनती है वह संसद में जाता है तथा जिसे भगवान चुनते हैं वह कथा में आता है

हनुमान जी के शक्ति का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि हवा के बिना कोई 1 मिनट भी नहीं रह सकता हनुमान जी का नाम पवन पुत्र है उनके बिना रह पाना मुश्किल है हम पर संकट आता है तो हम भगवान को याद करते हैं पर जब भगवान पर संकट आता है तब वह संकट मोचन को याद करते हैं उन्होंने हिंदुत्व की बात कहते हुए कहा कि आप हनुमान जी का जाप कर लो कोई धर्म विरोधी धर्म परिवर्तन नहीं कर पाएगा यदि हिंदू राष्ट्र चाहते हो तो माथे पर तिलक घर पर ध्वज समस्त हिंदू एकजुट होकर धर्म की रक्षा करें,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त सहित क्षेत्र की लोग बागेश्वर धाम महाराज की दर्शन करने को ललाईत थे हजारों की संख्या में लोग बीते रात ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे जो सवेरे उठकर लाइन मे घंटे तक बैठकर हनुमान भक्त बागेश्वर महाराज का इंतजार करते रहे
भाजपा समर्थित प्रत्याशी सहित अन्य नेताओं ने किया जनसंपर्क–इसी बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी सहित अन्य नेताओं ने भीड़ के बीच लोगों से मिलकर उन्हें मतदान करने की अपील की स्वागत उद्बोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बड़े ही सौभाग्य के बाद ऐसा अवसर मिलता है क्षेत्र के इतनी बड़ी जनसंख्या को संतो के दर्शन होते हैं सैकड़ो जगह पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन नाश्ता क्षेत्र के समाज एवं सामाजिक संस्था के लोक कार्य हिंदुस्तान हिंदुओं की धरती रही है अंग्रेजों ने धर्म समाप्त करने का बहुत प्रयास किया 2047 तक विकसित भारत आत्मनिर्भर होगा भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है हमारा पूरा प्रयास होना चाहिए कि भारत हिंदू राष्ट्र बने
कोरबा संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी सरोज पांडे ने भी आम जनता से मुताखिब होकर कहा कि हम सब बाबा के आशीर्वाद की कामना करते हैं मेरे लिए सौभाग्य का विषय है जब अच्छा होना होता है तो संत महापुरुषों का आशीर्वाद मिलता है प्रभु श्री राम ने 500 वर्षों से लगातार टेंट के भीतर निवास किया प्रधानमंत्री ने भव्य मंदिर निर्माण किया है इस पुण्य भूमि पर कथा की शुरुआत 7 दोनों का होना चाहिए था यदि बाबा बागेश्वर चाहेंगे तो आगामी समय में 7 दोनों का कथा अवश्य होगा
कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल के आसपास लगभग 10 स्थान पर क्षेत्र के समाजसेवियों के द्वारा भोजन नाश्ता शरबत पानी चाय की व्यवस्था रखी गई थी जहां भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के साधु संत के रूप में भागवत कथा वाचक दीपू जी महाराज ,जगन्नाथ मंदिर के महंत पुरुषोत्तम पुरी ,नागेश्वर काली मंदिर के मोना महाराज काली मंदिर बरतूगा के भोला महाराज सहित अन्य संत भी उपस्थित रहे
बागेश्वर धाम महाराज के आने के पूर्व जहां कई घंटे तक भाजपा प्रत्याशी सहित पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने उपस्थित लोगों के बीच जनसंपर्क किया वहीं प्रदेश स्तर के कलाकार राकेश शर्मा एवं रिचा शर्मा द्वारा गीत जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएगे ,भारत में हम भगवा लहराएंगे की धूम रही कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले प्रबल प्रताप सिंह एनआरआई चंद्रकांत पटेल एसईसीएल के महाप्रबंधक नवनीत श्रीवास्तव सहित गणमान्य नागरिक एवं भजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे,,00000







शोएब अख्तर,, नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख चिरमिरी महेंद्रगढ़
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????
*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163002
Total views : 8187638