जिले में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी,,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डौण्डीलोहरा में  प्रशिक्षण का लिया जायजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोकसभा आम निर्वाचन 2024

 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़*

 

बालोद, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आनंद पब्लिक स्कूल डौण्डीलोहारा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बटेरा में पहुँचकर प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्हांेने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रशिक्षण को सूचारू रूप से संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कक्षों में पहुँचकर प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया।

दीपक मित्तल बालोद रायपुर

कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्वाचन के कार्य में त्रुटि की गुजांईश बिल्कुल भी नही होती है। इसलिए निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्यों को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने हेतु पूरी गंभीरता एवं मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारियाँ भी दी।

 उल्लेखनीय है कि निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी देने हेतु जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारीगण प्रशिक्षण केंद्र में पहुँचकर निरंतर प्रशिक्षण का जायजा ले रहे हैं,,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment