जिला पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।
लंबित प्रकरणों के निकाल, अज्ञात आरोपियों की पता तलाश गिरफ्तारी, अपराधों पर अंकुश लगाने, शिकायतों का निराकारण हेतु उचित निर्देश दिए गए
सायबर प्रहरी, त्रिनयन एप से संबंधित जानकारी समेत अन्य विषयों पर भी हुई चर्चा,,,
दीपक मित्तल बालोद

बालोद,दिनांक 09.03.2024 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक एस.आर भगत के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, अपराध पर अंकुश लगाने पेट्रोलिंग, अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने एवं अज्ञात आरोपियों की पता तलाश उनकी गिरफ़्तारी, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारीयों को निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
क्राइम मीटिंग में डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, डीएसपी बोनीफास एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा,प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत,रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा,साइबर सेल प्रभारी ,यातायात प्रभारी समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए,
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal


















Total Users : 8170761
Total views : 8199157