*एबीवीपी छुरिया के नगर मंत्री बने मुकेश मंडावी*
*छुरिया एबीवीपी की कमान संभालेंगे मुकेश मंडावी मिली जिम्मेदारी*
मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरो राजनांदगाव
राजनांदगाव – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव जिला की विगत दिनों पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में नवीन कार्यकारिणी कि घोषणा की गई। इसमें राजनांदगांव जिले अंतर्गत आने वाले सभी ब्लाकों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्रियों की घोषणा हुई। जिसमें छुरिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री मुकेश मंडावी को बनाया गया है। घोषणा होते ही उनके शुभचिंतकों में विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में छात्र छात्राओं में हर्ष व्याप्त है और सभी बधाई शुभकामनाए दे रहे। घोषणा होने के बाद आडिटोरियम से लेकर महावीर चौक तक भव्य रैली निकाली गई। नगर मंत्री बनने के बाद मुकेश ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका वे बखूबी उस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथिगण व बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं की मौजूदगी रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173563
Total views : 8202971