छत्तीसगढ़ में व्यापमं परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, लाखों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। इस खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
CG Vyapam ने आगामी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की वजह से छत्तीसगढ़ में लागू आचार संहिता के कारण लगभग 8 परीक्षाएं अटकी हुई थीं। अब, लगभग एक महीने बाद आचार संहिता हटने के बाद, व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इन परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्तियों की तारीखें:
सहायक ग्रेड-3: 28 जुलाई
प्रयोगशाला सहायक: 25 अगस्त
प्रयोगशाला तकनीशियन: 25 अगस्त
छात्रावास अधीक्षक: 15 सितंबर
लैब टेक्नीशियन उच्च शिक्षा: 29 सितंबर
मत्स्य निरीक्षक: 29 सितंबर
सहायक सांख्यिकी अधिकारी: 20 अक्टूबर
प्रयोगशाला सहायक कृषि: 20 अक्टूबर
9 महीने से अटकी थी भर्ती प्रक्रिया:
छत्तीसगढ़ में 2023 विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने के बाद भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) पर रोक लग गई थी। इसके चलते 8 परीक्षाओं के एग्जाम फॉर्म (CG Exam Form) भराए गए थे, लेकिन आचार संहिता के कारण ये परीक्षाएं नहीं हो सकीं और उनकी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था।
इसके बाद 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) की तारीखों का ऐलान होते ही फिर से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, जिससे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) इन 8 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं कर सका।
व्यापमं ने जारी किया शेड्यूल:
छत्तीसगढ़ की 9 महीने से रुकी हुई परीक्षाओं का शेड्यूल अब व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) ने जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं को लेकर सोमवार को व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शेड्यूल जारी किया। इस शेड्यूल में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में 8 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रयोगशाला तकनीशियन, छात्रावास अधीक्षक, मत्स्य निरीक्षक समेत अन्य परीक्षाएं शामिल हैं।
इन भर्ती परीक्षाओं के लिए 16 लाख से ज्यादा युवाओं ने परीक्षा फॉर्म भरा है।
इन तारीखों में होंगी परीक्षाओं का आयोजन:
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में बताया गया है कि लगभग 9 महीनों से किसी न किसी कारण से रुकी हुई भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 28 जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। इन लगभग 2 महीनों तक चलने वाली परीक्षाओं में सभी रुकी हुई 8 भर्तियों (CG Bharti) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ सरकारी नौकरी मिल सकेगी।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168204
Total views : 8195741