रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने बुधवार को मंत्र उच्चारण और शंखनाद के साथ परीक्षा परिणाम घोषित किया. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 की कक्षा 9वीं से 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं.9वीं से 12वीं तक 3504 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें बालक की संख्या 2090 और बालिकाओं की संख्या 1414 रही.
छग में 9वीं से 12वीं तक बोर्ड के लिए परीक्षा केंद्र 41 बने थे, कुल 3196 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, इस बार कुल 96.35 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा, 10वीं का कुल प्रतिशत 98.48% रहा, 12वीं का कुल प्रतिशत 98.43% रहा. 9वीं से जांजगीर चांपा जिला से चंद्रभागा कश्यप का पहला स्थान आया. 85.57 प्रतिशत के साथ पहला स्थान आया है. 12वीं से बलरामपुर जिला की यामिनी भगत ने 86.43% हासिल किया.




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170724
Total views : 8199111