छग उड़ान महिलाओं को सशक्त बना रही है: ललित चंद्राकर : छग उडान नई दिशा संस्था के कार्यक्रम में पहुचे विधायक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई। छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा सिलाई मे निपुण महिलाओ और युवतियों को रोजगार देने के उद्देश्य से उड़ान बुटीक का शुभारंभ किया है। जो एफ पॉकेट, 11 बी मरोदा भिलाई बुधवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के मुख्य अतिथि में किया गया। विधायक चंद्राकर ने कहा की महिलाएं आत्म निर्भरता की उड़ान भरते हुए छग उड़ान नई दिशा संस्था के द्वारा एक छोटा सा प्रयास ज़रूरत मंद महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। जिसकी हर कोई तारीफ करते थक नही रहा। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाना है। हम लगातार सफल भी हो रहे है,हमारे द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत से कार्य किए जाते हैं। हमारी मास्टर ट्रेनर दीना सोनी के द्वारा उन महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर एक प्रोफेशनल सिलाई सिखा कर काम देंगी। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को काम सीखाकर उन्हें रोजगार दिलाने का प्रयास भी करेगें। आर्डर की जिम्मेदारी सचिव अनिता वर्मा को सौपी गई है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष दीपाली मिश्रा,सह सचिव गायत्री साहु , कामिनी साहू, शशि मनीषा, सुशीला देशमुख सहयोग रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment