घरघोड़ा नगर पंचायत में बाबू राज का आतंक, नव पदस्थ अधिकारी की उगाही से जनता त्रस्त..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़/घरघोड़ा: नगर पंचायत घरघोड़ा में छह कर्मचारियों के निलंबन के बाद से प्रशासनिक अराजकता अपने चरम पर पहुंच गई है। नव पदस्थ बाबू के आगमन के साथ ही नगर में टैक्स वसूली के नाम पर दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

लोग दबी जुबान से ऐसी चर्चा कर रहे हैं तथा नाम और पहचान सार्वजनिक न करने की शर्त पर शहर की कुछ मकान मालिकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया और नगर के कई मकान मालिकों ने आरोप लगाया है कि नव पदस्थ एआरआई व उनके करीबी प्लेसमेंट कर्मचारी टेप लगाकर मकानों की नापजोख कर रहे हैं और न्याय का भय दिखाकर मकान मालिकों से मोटी रकम की अवैध वसूली की जा रही है।

नगर में चर्चा है कि टैक्स वसूली के नाम पर चल रही इस अवैध उगाही की जानकारी निकाय प्रमुख को है या फिर पूरी योजना में बाबू ही अकेले शामिल हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस तरह की अवैध वसूली से नगर में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है, लेकिन प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गड़बड़ी पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर भ्रष्टाचार का यह खेल यूं ही चलता रहेगा। बहरहाल जन चर्चा और इन गंभीर आरोप की पुष्टि हम नहीं कर रहे स्थानीय जन मानस की और जनता में चल रही चर्चा से रूबरू कराना भी जरूरी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment