कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर  :  नगरीय निकाय चुनाव होने के पहले कांग्रेस को झटके लगने शुरू हो गए हैं। सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर पंचायत से कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दो और प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किये गए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी नीलम यादव के जाति को लेकर नामांकन पर आपत्ति लगाई थी। जाति प्रमाण पत्र नहीं जमा होने के उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। नीलम यादव वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव की धर्मपत्नी हैं।

इसके साथ ही दो और अध्यक्ष उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। एक निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी का भी नामांकन हुआ है। इन सभी का जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण इनका नामांकन निरस्त किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment