नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला कांकेर ब्यूरो प्रमुख विक्की सोनी
हवा और हल्की बारिश में ही गुल हो रही बिजली
कांकेर : जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही बिजली कंपनी के इंतजामों की पोल खुल गई है। जरा सी हवा और हल्की बारिश होते ही बिजली के ‘झटके’ लगने लगते हैं। कल दिनांक 8/6/2024 दिन शनिवार को हल्की बारिश और हवा की स्थिति बनी, तो बिजली गुल हो गया बिजली बार बार चले जाना आम बात हो गई है। इधर, गर्मी और उमस के चलते लोगों को बैचेनी का सामना करना पड़ रहा
जरा सी हवा और हल्की बारिश मे हीं बिजली कंपनी के अधिकारी कहीं फाल्ट, तो कहीं करंट फैलने आदि की बात कहते सुनाई देते हैं।

दरअसल, बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर सालभर काम करती है। खासकर, बारिश पूर्व मेंटनेंस भी कराया जाता है, ताकि बारिश में बिजली की समस्या न हो। लेकिन इस बार कंपनी का मेंटनेंस हल्की बारिश और हवा में धराशायी हो रहा है। शनिवार को हवा के साथ बारिश हुई, तो रात घंटों तक बिजली गुल रही। इधर, तपती धरती पर हल्की बारिश की बूंदों ने उमस बढ़ा दी है। ऐसे में बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि बिजली की समस्या को लेकर अधिकारी फाल्ट या अन्य कारण गिनाने से ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।




Author: Deepak Mittal











Total Users : 8169690
Total views : 8197738