*पीडीएस भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र, जल जीवन मिशन कार्यों का किया निरीक्षण*
दीपक मित्तल कोण्डागांव रायपुर
*कोण्डागांव,* गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा बनियागांव, दहिकोंगा, बंजोड़ा का दौरा किया गया। इस दौरान वे सर्वप्रथम बनियागांव स्थित आयुष केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र में अव्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए ओपीडी में मरीजों की पंजी की जांच की। जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने उसे 22 मार्च तक समस्त कार्यों को पूर्ण कराकर संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ठेकेदार से कार्य तेजी लाने हेतु निर्देशित करते हुए समय पर कार्य ना होने पर ठेकेदार पर शास्ति लगाने के निर्देश दिए। बनियागांव में पीडीएस भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बिजली कनेक्शन न होने पर आरईएस के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जल्दी बिजली कनेक्शन पूर्ण करने के हेतु निर्देशित किया। बनियागांव आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिए। बनियागांव में स्थित हेंड पम्प के निकट सोख्ता गड्डा बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। बनियागांव सहकारी बैंक मंे आयी महिलाओं से चर्चा में महिलाओं ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना हेतु केवाईसी अपडेट कराने आयी है। जिस पर कलेक्टर ने वृद्धों एवं निसहाय लोगों का कार्य प्राथमिकता से कराने हेतु निर्देशित किया।
बनियागांव में पीएम आवास योजनांतर्गत निर्माणाधीन घरों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जिसमें वे सामबती पोयाम के घर पहुंचे जहां सामबती से चर्चा के दौरान उसने बताया कि उन्हें पीएम आवास के तहत घर बनाने हेतु तीन किस्तों में राशि प्राप्त हो चुकी है एवं घर का निर्माण पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है। जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को होली के पूर्व चैथी किस्त सामबती को उपलब्ध कराकर गृह निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिये। एक अन्य पीएम आवास हितग्राही सुखराम पोयाम के घर पहंुच कलेक्टर ने अपूर्ण घर के छत के कार्य को पूर्ण करने हेतु सुखराम से चर्चा करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। अन्य हितग्राही ब्रम्हा बघेल ने पीएम आवास के तहत घर का कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर को अपने घर को दिखाया। 
*दहिकोंगा आत्मानंद स्कूल में विद्युत कनेक्शन कराने दिये निर्देश*
दहिकोंगा में कलेक्टर ने आयुष्मान भारत केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्टाफ रूम, प्रसव कक्ष एवं वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में पदस्थ कर्मचारियों से चर्चा करते हुए जानकारी ली और केंद्र की पंजियों का भी अवलोकन किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल दहिकोंगा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नवीनीकरण कार्यों में विलंब को देखते हुए नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों बच्चों से उनके विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनसे भविष्य के सपने के बारे में पूछा जहां बच्चों ने बताया कि वे भविष्य में पढ़ लिख के डॉक्टर, इंजीनियरिंग एवं पायलट बनना चाहते हैं जिसपर कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं दी। स्कूल में नवीन कक्षों में उचित तरीके से ब्लैक बोर्ड निर्माण हेतु निर्देशित किया। 
बंजोड़ा पहुंच कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी का अवलोकन किया साथ ही घरों में लगाये गए टैप नल कनेक्शनों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने 11 मार्च तक सभी नलों को प्रारंभ करने निर्देश दिये। टेंडमुंडा में बिजली की मांग लेकर आये ग्रामीणों से कलेक्टर ने चर्चा करते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था का आश्वासन दिया। शिवना नाला में पुलिया निर्माण के लिए कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की मांग पर अवलोकन करते हुए बरसात में स्कूली बच्चों को नाला पार करने में दिक्कत न हो इसके लिए पुलिया निर्माण कराने के निर्देश दिये,
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8170764
Total views : 8199165