कलेक्टर एवं एसपी ने जिले के सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्र कुटरू, बेदरे एवं फरसेगढ़ का किया औचक निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान

 

          6263448923

 

 

 

मतदान केन्द्रों सहित स्कूल-आश्रमों का किया अवलोकन

बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बीजापुर 20 मार्च 2024- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के अतिसंवेदनशील एवं सुदूर क्षेत्र कुटरू बेदरे एवं फरसेगढ़ का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला एवं बालक आश्रम बेदरे, कन्या आश्रम फरसेगढ़, आदर्श आश्रम मुकावेली का निरीक्षण कर स्कूल-आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य बुनियादि सुविधाओं की जानकारी लेते हुऐ मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता में सुधार लाने, मीनू के आधार पर खाद्य सामग्रियों का उपयोग करने के निर्देश दिए। वहीं बिजली, पानी, शौचालय सहित विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य बुनियादि सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संस्था में अध्ययनरत छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मच्छरदानी का उपयोग नियमित करने की समझाइस दी। कलेक्टर एवं एसपी द्वारा फरसेगढ़ स्थिति स्ट्रॉगरूम का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

भ्रमण के दौरान बेदरे में निर्माणधीन उच्च स्तरीय पुल का अवलोकन किया कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि इन्द्रावती नदी में निर्माणधीन उक्त पुल के निर्माण से

जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर
जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर

बीजापुर का सम्पर्क सीधे महाराष्ट्र से जुड़ जाएगा एवं नारायणपुर जिले तथा महाराष्ट्र की ओर आवागमन की सुविधाएं बढ़ जाएगी। इन्द्रावती नदी उस पार बीजापुर जिले के करीब 10 गांव स्थित है। जहां के ग्रामीण नदी पार करके दैनिक उपयोगी वस्तुएं एवं अन्य कारणों से आते हैं उन ग्रामीणों को पुल बनने के बाद ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध होगी।

कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने इस दौरान कुटरू स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से आवश्यक चर्चा की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा अस्पताल में मिलने वाले अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मशराम सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment