कन्या आश्रम मिंगाचल में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों के साथ किया भोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

 

कन्या आश्रम मिंगाचल में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों के साथ किया भोजन

बीजापुर 11 जुलाई 2024- स्कूल, आश्रम, छात्रावास पोटाकेबिन जैसे शैक्षणिक संस्थानों में भोजन की गुणवत्ता सुधारने विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन प्रदाय करने के लिए कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही संस्थाओं में मीनू चार्ट का प्रदर्शन कर पालकों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि तिथिवार निर्धारित मात्रा में बच्चों को पर्याप्त भोजन मिल सके।

 इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है कन्या आश्रम मिंगाचल में शाला प्रबंधन समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुआ।

बैठक के पश्चात समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनीराम अवलम, उपाध्यक्ष ललिता कलमू एवं सदस्य मैतूराम नाग सहित अन्य सदस्यों ने भोजन को मीनू के आधार पर निर्धारित मात्रा में एवं पौष्टिक भोजन संस्था द्वारा प्रदाय करने की बात कही भोजन में चांवल, मिक्स दाल, सब्जी, अचार एवं पापड़ बच्चों को खिलाया गया एवं पारदर्शितापूर्वक मीनू का पालन करने की बात समिति के सदस्यों द्वारा की गई। कन्या आश्रम के प्रधान पाठिका एवं अधीक्षिका रंजीता उमेश नक्का ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए मीनू का पालन करने एवं पारदर्शिता बरतने की जानकारी दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment