एनटीपीसी तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 का समापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एनटीपीसी तलईपल्ली में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 का समापन

 

शैलेश शर्मा नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख रायगढ़ 9406308437 ,रायगढ़ 

रायगढ़,,एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। 13 मई, 2024 को 47 बालिकाओं के साथ शुरु हुआ बालिका सशक्तिकरण अभियान, एनटीपीसी कि नैगम्या सामाजिक दायित्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका समापन समारोह 28 दिन बाद संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए, जिसमें कला प्रदर्शनी, योग प्रदर्शन और भी बहुत कुछ शामिल था। एनटीपीसी के घरघोड़ा स्थित कोशल विहार टाउनशिप के बाल भवन में आयोजित समापन समारोह में बालिकाओं ने आदिवासी लोक नृत्य का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अजय सिंह यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया, साथ ही अपने संबोधन में सभी बालिकाओं को प्रोत्साहित कर उन्हे पिछले 28 दिनों में सीखे गए कौशल और अनुभवों को अपने सहयोगियों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया,,0000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment