एनएमडीसी बचेली और किंरदुल में आदिवासी महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एनएमडीसी बचेली और किंरदुल में आदिवासी महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

अरुण कुमार शर्मा कुआकोंडा ब्लॉक प्रमुख। नवभारत टाईम्स 24×7.in 9425564356

 

 किरंदुल- एकदिवसीय धरना आदिवासी महासभा के द्वारा बैलाडीला परिक्षेत्र एनएमडीसी बचेली एवं एनएमडीसी किरंदुल में आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के सभी आदिवासी एवं अन्य बेरोजगार युवक-युवतियों धरने पर बैठे और पूर्व निर्धारित मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण साथी आज के धरने पर किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं हो पाया। परियोजना के प्रमुख हैदराबाद पे रिवीजन में जाने के कारण उपस्थित एनएमडीसी के अधिकारी निर्णय लेने में असमर्थता व्यक्त कर रहे थे। एक दिवसीय धरना अनिश्चितकालीन धरना में परिवर्तित हो गया कि जब तक हेड ऑफिस से वह आ नहीं जाते हम वापस नहीं जाएंगे। परियोजना के आला अधिकारी प्रयास करते रहे की एचओडी को आने दो बात करेंगे पर।

 

 ये रही मांगे-

 

1) NMDC परियोजना से प्रभावित तीनों जिलों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए मॉडल एकेडमी स्कूल पूर्ण शिक्षा सुविधा युक्त निर्माण कर NMDC द्वारा आज से ही संचालन किया जाए।

 

2) NMDC परियोजना प्रभावित तीनो जिलेवासियो के बीमार लोगो को ईलाज के लिए दोनो प्रोजेक्ट अस्पताल को सुपर स्पेष्टलीस्ट अस्पताल बनाकर X-Ray, ECG, सोनोग्राफी, सी टी स्केन, MRI और प्लेटलेट निर्माण समस्त उपकरण और हर रोग का विशेषज्ञ उपलब्ध कर तत्काल संचालन किया जाए। ताकी क्षेत्रवासियों को बाहर जाकर ईलाज करने का जरूरत ना पढे

3) NMDC परियोजना प्रभावित तीनों जिलों के गाँवों, शहर में मुलभूत सुविधा सड़क, बिजली, पानी, पौधारोपण, तालाब, चैकडेम

सामुदायिक भवने देव-गुड़ीयों का निर्माण व पैसींग, पानी, गली सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, स्ट्रीट लाईट, ऊँचे खम्भों में हाई पॉवर लाईट,

 

किसानों को नहर के माध्यम से चाई के लिए पानी की सुविधा, दूर अंचल क्षेत्र वालों के लिए गाँवों में स्वरोजगार गाँवों में गल्ला धंधा, मूर्गी,

बकरी, मछली पालन, गाँव में दुकान कॉम्प्लेक्स निर्माण की सुविधा व सहयोग तत्काल दिया जाए।

4) NMDC दोनों प्रोजेक्ट में जब तक स्थानीयों के लिए विशेष आरक्षण NMDC, शासन द्वारा शत प्रतिशत आरक्षित नहीं करेगें तब तक कोई भर्ती नहीं होगा।

5) NMDC दोनों परियोजना में कोविड माहमारी के समय से ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे शिक्षित युवा-युवतीयों, आई.टी. आई शिक्षित और परिचारिका (नर्स) के रूप में सेवारत् श्रमिकों को योग्यता अनुसार L1, L2, L3 और प्रोजेक्ट अस्पताल एवं अपोलो अस्पताल बचेली में परिचारिकाओं (नर्स) को आज ही नियमित किया जाए। और NMDC अन्तर्गत कार्य कर रहे वाहन चालकों को कॉन्ट्रेक्टलेबर में भर्ती किया जाये।

 

6) दोनों परियोजना प्रभावित तीनों जिले के शिक्षित लोगों को ठेका श्रमिक काम में तत्काल लगाना होगा। और जो शिक्षित लोग धंधा करना चाहते हैं। उन्हें उनके माँग के अनुसार स्वरोजगार और PF नं. व NMDC में पंजीयन कराकर उनके क्षमता के अनुसार A, B, C, D ग्रेड में ठेका काम आज से ही दिया जाये।

 

7) NMDC परियोजना प्रभावित तीनों जिलों के अन्दर नव-निर्माण किया जा रहा नियमित व अनियमितों (कर्मचारी व मजदूरों) का नया स्थानीय मजदूर संघ को NMDC में सहभागिता का मान्यता देना होगा।

8) NMDC परियोजना प्रभावित तीनों जिलों के किसानों का खेती जमीन नुकसान का मुआवजा लगभग 50% लोगों को अब तक नहीं मिला है। आपके समक्ष लाल पानी का मुआवजा दिया जाये। और भूमि स्वामियों का मृत्यु होने पर उनका भी लाल पानी का खेती मुआवजा नहीं मिल रहा है।

 

9) NMDC परियोजना किरंदुल में स्थगित 05-11-2022 की जनसुनवाई में क्रमांक 01 से 15 माँग जिसमें NMDC, प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन और 01-03-2024 को की गई जनसुनवाई के दौरान 01 से 40 माँगों का NMDC व प्रशासन गाँवों के समक्ष किया गया अनुबंध मांगो को तत्काल समाधान करना होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment