एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
( क्रीड़ा सलाहकार समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई शतरंज प्रतियोगिता )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 9425594944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधीनस्थ संचालित क्रीड़ा सलाहकार समिति एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के तत्वावधान किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में 12 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक आयोजित अन्तर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ।
विदित हो इस आयोजित इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में नगर के परियोजना विद्यालय ,डीएवी स्कूल ,केंद्रीय विद्यालय ,प्रकाश विद्यालय के कुल 48 खिलाड़ी छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।स्पोर्ट्स सलाहकार समिति किरंदुल परियोजना के सदस्य मोहम्मद यासीन ने बताया कि 12 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित अन्तर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में नगर के परियोजना विद्यालय ,डीएवी स्कूल ,प्रकाश विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है ।जिसमे अंडर 14 बॉयज एंड गर्ल्स एवं अंडर 17 बॉयज एंड गर्ल्स भाग ले रहे हैं । 12 जुलाई को घोषित हुए बॉयज के नतीजों के अनुसार अंडर 14 में प्रकाश विद्यालय स्कूल ने प्रथम स्थान एवं केंद्रीय विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वहीं दूसरी तरफ अंडर 17 में केंद्रीय विद्यालय ने प्रथम स्थान एवं प्रकाश विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।एवं अंडर 14 के बेस्ट प्लेयर का खिताब डीएवी स्कूल के प्रांशु बघेल ने अपने नाम किया ।वही अंडर 17 में बेस्ट प्लेयर का खिताब प्रकाश विद्यालय के सार्थक पॉल ने प्राप्त किया ।इस दौरान स्पोर्ट्स सलाहकार समिति के मोहम्मद यासीन ,देवरायलु ,नागनाथ ,बृजेश यादव के साथ प्रकाश विद्यालय के शिक्षक निर्मल बघेल ,परियोजना विद्यालय के राजनाथ ,डीएवी स्कूल की तृप्ति श्रीवास्तव ,केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी गायकवाड़ उपस्थित रहीं ।
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8168206
Total views : 8195743