दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
नारायणपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के अवसर पर लॉन्च किए गए “एक पेड़ मां के नाम” योजना के अंतर्गत 11 जुलाई को नारायणपुर शहर के अंतर्गत केंद्रीय स्कूल नारायणपुर, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आदेश्वर स्कूल शांति नगर एवं शासकीय आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में कुल 2000 नग पौधारोपण वन विभाग द्वारा कराया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर बिपिन माझी के उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस अभियान में आर.एस. मंडावी, उपवन मंडल अधिकारी, अशोक सोनवानी, उप वनमंडल अधिकारी, आर के ध्रुव, उप प्रबंध संचालक, इंद्र कुमार यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी, जागेश्वर गंधर्व, काष्ठागार अधिकारी, शांतुराम दुगा, सरपंच केरलापाल, संगीता मेहता, प्राचार्य, महेश देवांगन, श्री राजू सिन्हा, गुरवेंद्र सिंह, जितेंद्र रजक, निखिल ठाकुर एवं वन विभाग, जिला प्रशासन तथा केंद्रीय स्कूल के स्टाफ एवं विद्यार्थीगन सैकड़ों की संख्या में शामिल थे। कलेक्टर श्री मांझी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया तथा जिस तरह हम अपने मां का ख्याल रखते हैं इस तरह इस पेड़ का भी हमें ख्याल रखना है एवं संरक्षण करना है यह समझाइश दिया गया।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य विजय कुमार एवं अध्यापकगण तथा विद्यार्थी शामिल रहे। आदेश्वर स्कूल में स्कूल समिति मेंबर एवं प्राचार्य श्री मनीष राजपूत जी एवं अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसी तरह शासकीय महाविद्यालय नारायणपुर प्राचार्य डॉ.शखाराम कुंजाम, श्री यादव , अन्य प्रोफेसरगण, श्री सूर्यपाल दुबे एवं विद्यार्थीगण व अन्य ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168069
Total views : 8195573