एक पेड़ माँ के नाम – वन विभाग ने किरंदुल थाना परिसर में किया पौधारोपण
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 9425594944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वन विभाग बचेली परिक्षेत्र ने किरंदुल थाना परिसर में एसडीओपी कपिल चंद्रा एवं जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों की उपस्थिति में 100 पौधों का रोपण किया । इस संबंध में चर्चा करते हुए वन विभाग बचेली परिक्षेत्र के सहायक रेंजर नाग ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दस हजार पेड़ लगाने का हमारा लक्ष्य हैं ।जिसके तहत पुलिस थाना परिसर ,स्कूलों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर विभाग द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है जिसके तहत ही आज गुरुवार को किरंदुल थाना परिसर में पौधारोपण का कार्य एसडीओपी कपिल चंद्रा ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में किया गया । इस दौरान एसडीओपी कपिल चंद्रा ,सहायक निरीक्षक दीना नाथ वैष्णव ,सरपंच मीना मंडावी ,किरंदुल ठेकेदार संघ के सचिव हरिशंकर मुखर्जी , भाजपा के वरिष्ठ सदस्य गौतम धर ,वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी ,संजीव दास विशेष रूप से मौजूद रहे ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168248
Total views : 8195801