मिसाइल दाग दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ही हमले की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गार्ड्स ने सीरिया में भी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमला किया है। हाल ही में ईरान में बम धमाका हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। ईरान ने इस्राइल पर हमले का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में ईरान ने मोसाद के मुख्यालय पर हमला किया।
ईरानी समूह ने दी जानकारी
ईरान के गार्ड्स ने कहा कि उन्होंने इराक के उत्तरी शहर एरिबल के पास स्थित इस्राइल की मोसाद एजेंसी पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। आंतकी समूहों आईएस की सभाओं को तबाह करने के लिए भी बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एरिबल से करीब 40 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में अमेरिकी दूतावास के साथ-साथ नागरिक बस्तियों तक विस्फोट की आवाज आई थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मिसाइल हमलों से कोई भी अमेरिकी सुविधा प्रभावित नहीं हुई है। हालांकि, अभी तक इस्राइली अधिकारियों की ओर से हमले की पुष्टि नहीं हो पाई है। हमले के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है। हवाईयात्रियों को एरिबल हवाईअड्डे पर ही रोक दिया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173609
Total views : 8203027