आदिवासी महासभा के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने किया एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का घेराव 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजेंद्र सक्सेना नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा 

आदिवासी महासभा के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने किया एनएमडीसी किरंदुल परियोजना का घेराव 

दंतेवाड़ा — दंतेवाड़ा जिले की आदिवासी महासभा की किरंदुल इकाई के सैकड़ों आदिवासी ग्रामीणों ने आज एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के प्रशासनिक भवन के सामने धरने में बैठ गए । इस संबंध में चर्चा करते हुए आदिवासी महासभा के वरिष्ठ नेता एवं आदिवासी महासभा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सुदरु कुंजाम ने कहा कि विगत दिनों एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के डिपॉजिट 14 के क्षमता विस्तारीकरण की जनसुनवाई के दौरान हमनें एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन के समक्ष कुछ मांगे रखी थी जिस पर प्रबंधन के द्वारा अभी तक किसी भी मांग को पूर्ण नहीं किया गया है । सुदरु कुंजाम ने कहा कि हमारी मुख्य मांग हैं कि परियोजना के आसपास के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाकर उच्च शिक्षा सहित छात्रों को मूलभूत सुविधाएं दी जावे ।परंतु आज पर्यन्त तक एनएमडीसी किरंदुल परियोजना एवं बचेली परियोजना प्रबंधन द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया हैं । जबकि कुछ ही दिनों में स्कूलों के खुलने का भी समय आ गया हैं ।एवं साथ ही हमारी एक और मुख्य मांग थी कि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना एवं बचेली परियोजना के अधीनस्थ संचालित अपोलो अस्पताल को सुपर स्पेसलिस्ट अस्पताल बनाया जावे । दोनों परियोजना के अस्पताल में डॉक्टरों के साथ साथ नई तकनीक से लैस मशीन लाई जावे ताकि सुदूर आदिवासी अंचल के ग्रामीणों का बेहतर इलाज संभव हो सके । उन्होंने कहा कि आज मुख्य महाप्रबंधक की अनुपस्थिति के कारण बैठक नहीं हो पाई हैं । अगले सप्ताह फिर से एनएमडीसी किरंदुल परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक की जावेगी ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के उच्च अधिकारी ,पुलिस प्रशासन ,तहसीलदार बड़े बचेली जीवितेश सोरी ,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी मौजूद रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment