दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
गुरुग्राम के दौलताबा औद्योगिक क्षेत्र में आग बुझाने के यंत्र बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. इस हादसे में 2 श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां रात से ही मौके पर मौजूद हैं.
शुक्रवार देर रात 2 बजे फैक्ट्री में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि 3 किलोमीटर दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं. आग की लपटें और धमाका इतनी तेज था कि कुछ लोग घटनास्थल से 100 मीटर से ज्यादा दूर पास की फैक्ट्रियों में पड़े मिले हैं. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें अभी भी अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हैं. इस हादसे में आसपास की 10 से ज्यादा फैक्ट्रियों में लोहे के भारी गाटर, एंगल और लोहे की भारी चादरें तक गिर गई. इसमें भी भारी नुकसान हुआ है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168862
Total views : 8196658