नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर जिले में एक शासकीय अस्पताल में ताला बंद पाए जाने पर एक डॉक्टर समेत सात स्वास्थ्य कर्मचारियों के एक दिन के वेतन में कटौती की गई है। कलेक्टर को इस मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मस्तुरी ब्लॉक के पीएचसी ओखर में 25 मई को कार्यालय समय में अस्पताल बंद पाया गया। बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
बीएमओ मस्तुरी द्वारा 28 मई को संबंधित कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज करने की चेतावनी भी दी गई है।
जिन डॉक्टर और कर्मचारियों के वेतन काटा गया है, उनमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशंकर नागेशी, आरएमए गोविंद प्रसाद बंजारे, नेत्र सहायक भागीरथी बंजारे, फार्मा ग्रेड 2 देवेंद्र बंजारा, स्टाफ नर्स विभव कच्छप, स्टाफ नर्स शिवानी पांडेय, और सहायक ग्रेड 3 नरेंद्र कुमार राठौर शामिल हैं।




Author: Deepak Mittal









Total Users : 8169742
Total views : 8197809