असीम राय हत्याकांड में बारहवें आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भूपेश ठाकुर

अंतागढ़ पखांजुर–भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में बारहवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असीम राय को गोली मारने वाले आरोपी विकास तालुकदार को गढ़चिरौली से पकड़ा है।आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है।और शनिवार दोपहर लगभग 4 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच विकास को पखांजुर पुलिस थाना लाया गया है।जहां पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है।आशंका जताई जा रही है कि इस घटनाक्रम में और भी अहम खुलासे हो सकते है।
यह वही आरोपी है जिसने 2016 में गोंडाहूर थाना अंतर्गत राजनांदगांव के एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।वर्तमान में ईसी शूटर को असीम राय की हत्या करने की डील सात लाख रुपये में दी गई थी।
बताना लाजमी होगा कि इस घटना क्रम का मुख्य आरोपी बप्पा गांगुली समेत 11 आरोपियो को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।और गोली मारने वाले विकास की तलाश की जा रही थी।लेकिन वह भी पुलिस से ज्यादा समय बच नही सका और शनिवार को विकास भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गौरतलब है कि सात जनवरी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पखांजूर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद हत्याकांड मामले में एसआइटी दल को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी।इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित 18 सदस्यी एसआइटी दल ने ग्यारह आरोपितों को पकड़ा था।
हत्या का पूरा डील सात लाख रुपये में फिक्स हुआ।एक लाख रुपये में कट्टा खरीदा गया था।आरोपियो से एक पल्सर बाइक और साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुई है।
राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा नेता असीम राय की हत्या की गई।पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ने असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी।बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था।असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष के अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था।जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्शी जाने का भय और विकास पाल का अवैध कब्जा टूटने के भय से विकास और बप्पा ने मिलकर असीम राय की हत्या करवा दी गई

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment