अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन सख्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद  कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा सक्रिय होकर लगातार जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां ओडिशा प्रांत से धान आवक होने की संभावना होती है वहां अवैध कोचियों, बिचौलियों एवं व्यपारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया कि कल देर रात अन्तरराज्यीय चेकपोस्ट बधियामाल में ओडिशा से जिले में धान खपाने के लिए ला रहे वाहन क्रमांक सीजी 04 एमके 6750 से 60 बोरी धान जप्त किया गया। इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी जेडी 2168 से 60 बोरी धान राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई। इसी तरह 11 जनवरी को सहायक खाद्य अधिकारी श्री मदन मोहन साहू एवं रविशंकर कोमरा की टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 0957 से 60 बोरी धान जप्त कर वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इसके अलावा निर्मला केतकी पिता बालेश्वर केतकी निवासी कुम्हड़ीखुर्द देवभोग द्वारा खुटगांव चेकपोस्ट के बायपास पगडंडी के रास्ते से ओडिशा से लाते हुए तुआसमाल चौंक पास पकड़ लिया गया जिसे देवभोग थाना में सुपुर्द किया गया है। उक्त वाहन चालक के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment