नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस सफलता से प्रदेश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अत्यंत प्रसन्न हैं। सभी को उम्मीद है कि मोदी मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनने का अवसर मिलेगा।
गुरुवार को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को स्थान अवश्य मिलेगा और वह भी एक अच्छा स्थान।”
अयोध्या में हार पर प्रतिक्रिया
अयोध्या में हार पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “राम मंदिर के लिए सैंकड़ों सरकारें न्यौछावर हो जाएं, कोई बात नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा, “अयोध्या में हार से कई लोग दुखी हो रहे हैं। जब बाबरी ढांचा गिरा था, तो उसके आरोप में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान की सरकारें बर्खास्त की गईं थीं। छह महीने बाद चुनाव कराया गया था और तब हमारी सरकार नहीं आई थी। अब 500 साल बाद भगवान राम का मंदिर बना है, लेकिन अयोध्या में भाजपा नहीं जीत पाई। ऐसी सैकड़ों सरकारें भगवान राम के नाम पर न्योछावर हो सकती हैं। भगवान राम हमारे हृदय का विषय हैं।”
भारतीय मान बिंदुओं का सम्मान
शर्मा ने कहा, “भारतीय मान बिंदुओं का प्रतिमान स्थापित होना चाहिए। भारत में भारतीय मान बिंदुओं का सम्मान स्थापित होना चाहिए, यह हमारा अटल संकल्प है।”
छत्तीसगढ़ में विकास की गति
गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत के बाद कवर्धा का दौरा किया। भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, “डबल इंजन की सरकार बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। नक्सलवाद पर अंकुश लगाने को लेकर सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए जाएंगे।”




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8169718
Total views : 8197777