एक ही मशीन से अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए किया जाएगा मतदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ईवीएम मशीन के कमिशनिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नगरीय निकाय आम निर्वाचन हेतु ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के कमिशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कमिशनिंग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन में मशीनों का कमिशनिंग कार्य सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि मशीन में अभ्यर्थियों का मतपत्र लगाते समय सावधानी बरतना जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मुंगेली एवं लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और जरहागांव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा।


जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर उपाध्याय और मोहन उपाध्याय ने बताया कि नगरीय निकाय में मतदान के लिए कमिशनिंग के माध्यम से मशीन तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों के मतपत्र प्राप्त हो जाने के बाद बीयू में मतपत्र लगाया जाएगा।

मतपत्र के अनुसार अध्यक्ष एवं पार्षद अभ्यर्थियों का नाम एवं चुनाव चिह्न प्रदर्शित होगा। मतदाता द्वारा एक ही मशीन से दोनों पदों के लिए मतदान किया जाएगा। जिसके बाद मशीन में एड्रेस टैग लगाकर सीलिंग कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं सेक्टर जोनल ऑफिसर मौजूद रहे। बता दें कि कमिशनिंग कार्य के सफलतापूर्वक संपादन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय को प्रभारी अधिकारी, उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई को सहायक प्रभारी अधिकारी और नगर पालिका मुंगेली सीएमओ आशीष तिवारी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कमिशनिंग कार्य हेतु पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *