रायगढ़ में दो हाथी शावकों की संदिग्ध मौत, वन विभाग में हड़कंप; तीन संदिग्ध हिरासत में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: Raigarh district के Gharghoda वन परिक्षेत्र के जंगल में दो हाथी शावकों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों शावकों की लाश कुरकुट नदी के किनारे सुहाई जंगल के पास मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र का है, जहां कुरकुट नदी से लगे जंगल में दो शावक हाथियों के शव पड़े होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि दोनों हाथियों की उम्र करीब दो से ढाई साल के बीच थी और उन्हें गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। Ashutosh Mandawa और Vikrant Singh टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले में वन विभाग ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि उनकी मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। वन विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment