सृजन सोनकर विद्यालय में वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग। स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ माँ शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राजकीय गीत के साथ किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र आरंग,अध्यक्षता चंद्रशेखर चंद्राकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनलाल सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज आरंग राज, नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, दीक्षा सूरज सोनकर पार्षद , वरिष्ठ भाजपा नेता के .के.भारद्वाज, विनोद साहू , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, जवाहर नवोदय विद्यालय माना रायपुर से शिक्षक डी. के.सिंग सहित समस्त वार्ड पार्षद गण उपस्थित रहे।

वार्षिकोत्सव के इस आयोजन में केजी 1 से 12वी तक के विद्यार्थियों ने अनेक मनमोहक व शिक्षाप्रद नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जिसमें मॉडल, चार्ट रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सलाद,वेस्ट टू बेस्ट, थाल सज्जा, हस्तकला, बुके ,मेहंदी ,केश सज्जा ,संग्रह प्रतियोगिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों में नवोदय चयनित विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया,जिसमें ईशा साहू , अथर्व चन्द्राकर जिनका चयन माना नवोदय विद्यालय रायपुर हेतु चयन है। साथ ही लीना निषाद आरंग विकास खण्ड में प्रथम,जया यादव आरंग विकास खंड में द्वितीय, 12 वीं वाणिज्य संकाय से खुशबू सोनकर प्रथम, वर्षा साहू द्वितीय,जीवविज्ञान संकाय से गोपिका ध्रुव प्रथम,पायल साहू द्वितीय ,गणित संकाय से मानसी सोनकर प्रथम,मीनाक्षी देवांगन द्वितीय , कलासंकाय से रौनक यदु प्रथम, रामेश्वर सोनकर द्वितीय NIT रायपुर में चयनित होने पर लवली बघेल को सृजन रत्न रजत पदक से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही 12 वी प्रथम खुशबू सोनकर को लखन लाल पुष्पकार , जीवविज्ञान में सर्वाधिक गोपिका ध्रुव को आशा सोनकर, 10 वी हिंदी में सर्वाधिक जया यादव को पुष्पा गुप्ता ,इतिहास में सर्वाधिक रामेश्वर सोनकर को कैलाश साहू, भूगोल में सर्वाधिक रौनक यदु को सरिता सोनकर, 10 संस्कृत व में सर्वोच्च प्रिया देवांगन,12वी गणित में सर्वोच्च मीनाक्षी देवांगन को संतोष शंख की ओर से रजत पदक। अंग्रेजी में सर्वाधिक अंक लिये प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी,
10 वी गणित लिए मोहन लाल देवांगन की ओर से,12 वी गणित के लिए प्रधान पाठिका भारती वर्मा, सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक के लिए जितेंद्र यादव की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित गाइड पलक चन्द्राकर, श्रद्धा केंवट, खुशबू साहू,मान्या साहू, लीना साहू, राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रतिनिधित्व करने पर रितेश जलक्षत्री, मेनका यादव, अर्चना कन्नौजे,दिशा ठाकुर,सिद्धि साहू, परिधि राजपूत,वेदांत सोनकर, मयंक यादव,अनुराग जलक्षत्री,वासुदेव साहू,, यमन सोनकर, कावेरी साहू को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के संस्कृति की झलकियों को प्रस्तुत किया गया।जिसमें गरबा,डांडिया, संबलपुरी, मराठी, असमिया, बिहू सुआ,करमा ददरिया, राऊत नाचा, पंथी नृत्य, गौरा गौरी, फाग गीत, जिस देश मे गंगा रहता है, आदिवासी जंगल रखवाला, सेवा जोहार,काली तांडव,सावित्री बाई फुले, वीर शिवाजी , सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, रास लीला,,जेहर रखे तीर कमान, बैलाडीला, जेठालाल प्रहसन, स्वच्छता अभियान, माँ हे भवानी,न्याय की देवी डोंगरी म रे,भूतों की दुनिया आदि के साथ रीमिक्स गीतों की धुनों पर बच्चों ने सबको खूब आनंदित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर ने विद्यालय की उपलब्धि का वाचन करते हुए बताये की किस तरह से 1988 में 18 बच्चों से प्रारंभ होने वाला विद्यालय आज 1890 विद्यार्थियों के साथ शिक्षा के नीत नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सुविधायुक्त लैब हो तो और विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा मिल पाती इस पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब के द्वारा 15 लाख रुपये की अनुसंशा की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर , सलाहकार तामेश्वर सोनकर, महामंत्री चेतन सोनकर, कोषाध्यक्ष रमेश सोनकर,विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सोनकर, सचिव सूरज सोनकर, सहसचिव सतीश सोनकर विद्यालय की प्राचार्य यशोदा योगी,उप प्राचार्य भारती वर्मा, प्रधान पाठिका सोहागा देवांगन,सांस्कृतिक प्रभारी चेतन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे ।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *