बालोद : हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सांसद भोजराम नाग, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद साहू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग और कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भी पुष्पगुच्छ अर्पित कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जगदलपुर विधायक किरण देव, सांसद भोजराम नाग समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री साय के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने गुरुर विकासखंड के ग्राम ओना कोना के पर्यटन समिति के सदस्यों को कैंपिंग टेंट और कार्पेट वितरित किए, जिससे क्षेत्र के पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की और 141 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कुल 115 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
बालोद के लिए विशेष घोषणाएं
मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के लिए महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की:
1. बालोद में 400 सीटों वाला आधुनिक ऑडिटोरियम।
2. बालोद में नालंदा परिसर का निर्माण।
3. बंजारी माता मंदिर, जुगेरा में डोम सेट का निर्माण।