उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया नगर में 1.03 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
शताब्दी वर्ष पर अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण
सरगांव- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश स्तर पर अटल परिसर के शिलान्यास का आयोजन सभी नगरीय निकायों में आयोजित किया गया था। इसी तारतम्य में नगर पंचायत सरगांव में भी मंगल भवन एवम 1.03 करोड़ के विभिन्न वार्डो में हुए विकास कार्यों के साथ ही नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्थापित प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छतीसगढ़ शासन, अध्यक्षता धरमलाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छतीसगढ, एवं परमानन्द साहू अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के नगर आगमन पर समर्थकों ने पूरे जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया । बस स्टैंड में युवाओं द्वारा स्वागत पस्चात उन्होंने बस स्टैंड स्थित भक्त माता कर्मा की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की जंहा नगर साहू समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। पस्चात उन्होंने पास ही 50 लाख की लागत से बने सतनामी समाज के मंगल भवन का लोकार्पण किया। श्री साव इसके बाद नगर पंचायत सरगांव के कार्यालय परिसर में स्थापित भारत रत्न अटलजी की प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना पस्चात अनावरण किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का गज माला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि आज ऐतिहासिक और गौरवशाली पल है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ अटल परिसर के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया है।उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के सड़क क्रांति के जनक थे जिन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से पूरे देश मे शानदार सड़को का निर्माण कराया।
उन्होंने कहा कि बीते 01 साल में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के लिए 07 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। उन्होंने देश के प्रखर, राष्ट्रवादी नेता, साहित्यकार, पत्रकार और सबसे बड़े अटल इरादों के नेता एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नमन किया।
उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गौरव का विषय है कि आज जब प्रदेश में शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है वंही नगर पंचायत सरगांव ने सांय सांय काम करके सीधे आज लोकार्पण का कार्य आयोजित कर दिया जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नही होगी सभी काम पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने बस स्टैंड स्थित कर्मा माता स्थल मे छज्जा निर्माण के साथ ही सरगांव के लिए सभी विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही गयी ।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के देश में योगदान को याद किया और उनकी 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री वाजपेयी के नेतृत्व ने सुशासन के सिद्धांतों का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो जवाबदेही, पारदर्शिता और समावेशी विकास पर केंद्रित था। उन्होंने नगरवासियों को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया।
ताकि विकास कार्य औऱ सांय सांय हो सके।श्री कौशिक ने उपमुख्यमंत्री से क्षेत्र के मनियारी,सल्फा, सकेत आदि की खस्ताहाल सड़को के निर्माण की मांग की जिस पर श्री साव जी ने उन्हें पूरा करने और सभी कार्यों के लिए सदा संकल्पित रहने की बात कही।
नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, देश के तीन बार के प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सब लोग सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। अटल जी एक महान नेता, कुशल राजनीतिज्ञ, कवि और साहित्यकार थे। उनके आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। छतीसगढ में सांय सांय काम हो रहे और नगर में भी।
पिछले 9 वर्षो में जो काम नही हो पाए वो 9 माह में किये गए है जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और शीर्षस्थ भाजपा नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने नगर विकास के ध्येय नगर में गौरव पथ निर्माण के साथ ही वार्ड 1 ,13,14,15 आदि को आबादी घोषित करवाने की मांग की गई ।आभार प्रदर्शन पार्षद रामकुमार कौशिक व शानदार मंच संचालन शिक्षक ललित यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा,, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह ,जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ,जनपद प्रतिनिधि रिंकू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, पार्षद पंकज वर्मा ,रामकुमार कौशिक ,सुषमा यादव, चमेली राजपूत ,सीएमओ घनश्याम शर्मा, अपर कलेक्टर निष्ठा तिवारी पांडे ,रिजवान हक, असद मोहम्मद, उदित साहू ,निखिल कौशिक, तरुण अग्रवाल ,कमल अग्रवाल, शिव पांडे, विष्णु राजपूत, रामकुमार गायकवाड, नंदिनी साहू, सविता कौशिक ,जमुना पांडे ,पूर्णिमा ध्रुव, शबाना जमीन, बाबा परेटन गिरी, मनीष साहू ,राहुल साहू,अनिल दुबे ,अशोक ठाकुर ,शिव निर्मलकर, राजकुमार साहू, रामजूडावन साहू के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी ,नगर पंचायत परिवार ,गणमान्य नागरिक व भाजपा के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इशारों में बहुत कुछ कह गए उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जाते जाते इशारे में नगर की जनता को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने नगर में भाजपा को जिताने प्रदेश की सांय सांय सरकार की तरह नगर में सांय सांय विकास कर रहे अध्यक्ष परमानन्द को बधाई देते हुए नगरवासियों को नगर में परमानेंटअध्यक्ष बनाने की बात कहते बड़ा इशारा कर दिया।